फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The minimum wage for rural laborers should be Rs 500 per day.

Mau News: 500 रुपये प्रतिदिन हो ग्रामीण मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी

Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
The minimum wage for rural laborers should be Rs 500 per day.
मऊ। ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति से मजदूर वर्ग परेशान है। एक ओर सरकार खेती किसानी को बदहाली में धकेलकर ग्रामीण मजदूरों की रोटी पर हमला कर रही है। दूसरी ओर न तो ग्रामीण मजदूरों को गुजारे लायक मजदूरी मिल रही है और न ही पर्याप्त काम मिल रहा है। ऐसे में किसानों के साथ-साथ ग्रामीण मजदूरों की एक आबादी कर्ज जाल में फंस रही है। सरकार श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलाव कर रही है। फैक्ट्री कारखानों में अब 12-12 घंटे काम, रखो निकालो की नीति लागू हो रही है। ऐसे में इसका असर असंगठित क्षेत्र के ग्रामीण मजदूरों पर भी पड़ना तय है। अंत में ग्रामीण मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 500 रुपये प्रतिदिन करने, महिला मजदूरों को पुरूषों के समान वेतन देने, बीमार मजदूरों का मुफ्त इलाज, कार्यस्थल पर सुरक्षा, भट्ठा मजदूरों के लिए मुफ्त आवास, मनरेगा में 100 दिन काम देने अन्यथा बेरोजगारी भत्ता देने, काम के लिए अक्षम मजदूरों को मासिक गुजारा भत्ता देने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रामजी सिंह, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed