फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The minimum temperature was 3 degrees lower than the last day of last year.

Mau News: पिछले साल के आखिरी दिन से 3 डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान

Thu, 01 Jan 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature was 3 degrees lower than the last day of last year.
जिले में तापमान गिरने का क्रम जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को सुबह आठ बजे तक ठंड से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल से 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

सुबह लगभग 10 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। अपने हिसाब से लोगों को धूप का आनंद लेते देखा गया। बाजारों में गहमागहमी रही। दो वर्ष की तुलना में 31 दिसंबर का दिन ठंडा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पारा लुढ़कने और बर्फीली हवा चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह लगभग आठ बजे तक धूप न निकलने के चलते लोग देर तक घरों में दुबके रहे। गर्म ऊनी कपड़ों में लिपटे रहने के बाद भी ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लगभग 10 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। आवाजाही बढ़ने से बाजारों मेें गहमागहमी रही। न्यूनतम तापमान मेंं गिरावट का क्रम जारी रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को तड़के से आकाश में बादल छाए रहे।
न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरने के चलते सुबह आठ बजे तक लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सुबह लगभग 10 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे।
तापमान पर नजर डाला जाए तो 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 75 प्रतिशत रही। पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2024 मेंं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed