फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The minimum pension amount should be fixed at Rs 7500 monthly.

न्यूनतम पेंशन की राशि को 7500 रुपये मासिक निर्धारित किया जाए

Mon, 15 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The minimum pension amount should be fixed at Rs 7500 monthly.
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर कताई मिल ई0पी0एफ0 पेंशनर्स संघ एटक के तत्वावधान में प्रदर्शन करते पे? - फोटो : MAU
मऊ। कताई मिल ईपीएफ पेंशनर्स संघ एटक के तत्वावधान में श्रमिकों ने श्रम मंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि ईपीएफ संघ पेंशनरों को महंगाई भत्ता से जुड़े न्यूनतम पेंशन की राशि को 7500 रुपये मासिक निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

ईपीएफओ की सीबीटी तथा लोक सभा की स्थायी समिति द्वारा न्यूनतम पेंशन धनराशि एक हजाररुपये से तीन हजार रुपया किए जाने की सिफारिशों पर फौरी तौर से अमल किया जाए। कारखाना श्रमिकों को ईएसआई मेडिकल सुविधाएं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण किया जाए। नवंबर 2014 से संशोधित न्यूनतम मासिक पेंशन के भुगतान से अब तक वंचित ईपीएफ पेंशनरों को एरियर समेत 1000 रुपया का मासिक पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।लोक सभा के स्थायी समिति द्वारा 3000 रूपये मासिक पेंशन की सिफारिश तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजदूरों के जायज तथा लोक सभा की सिफारिश को न्यायोचित ठहराते हुए मजदूरों के तीन हजार रुपया मासिक पेंशन के पक्ष मे वर्षों पहले फैसला दे दिया। परनंतु सरकार फैसले के खिलाफ कोर्ट में पुर्नयाचिका डाल कर मामले को लटकाया गयाहै।इस दौरान सतिराम यादव, दीना पांडेय, रामजन्म, रामनरायन, रामसोच, राजेश्वर पांडेय, चंद्रपति यादव, शंकर राजभर, रामलाल, रामबचन यादव, रामजन्म राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed