फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The middle-aged who went to take out the hyacinth in Pokhari died due to drowning

पोखरी में जलकुंभी निकालने गए अधेड़ की डूबने से मौत

Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The middle-aged who went to take out the hyacinth in Pokhari died due to drowning
मऊ।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में पोखरी में जलकुंभी निकालने गए अधेड़ की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी रामसूरत राम (50) पुत्र सुल्लू मंगलवार की सुबह पास के कुसुम्हा गांव में हरिजन बस्ती स्थित पोखरी में जलकुंभी निकालने के लिए उतरा था।
विज्ञापन

जलकुंभी निकालते समय वह जलकुंभी में फंसकर गहरे पानी में चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। दो घंटे बीतने के बाद जब वह पोखरी से बाहर नहीं आया तो उसके परिजन उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंचे। उधर सूचना मिलने पर दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोखरी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना के बाद मृतक की पत्नी चंदा देेवी, दो पुत्र धर्मेंद्र, धर्मपाल तथा पुत्री मनीषा का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed