फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The mercury dropped three degrees, the morning remained wrapped in a blanket of dense fog

Mau News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, घने कोहरे की चादर में लिपटी रही सुबह

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped three degrees, the morning remained wrapped in a blanket of dense fog
मऊ। दिसंबर के दूसरे दिन शनिवार को तापमान में तीन डिग्री गिरावट रही। सुबह से ही घने कोहरे के चलते सुबह जिले के प्रमुख मार्गों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंग-रेंग कर निकलते देखे गए। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था। शनिवार का तापमान 16 डिग्री रहा। तापमान में अचानक गिरावट के बाद से सुबह से किसान खेतों में काम करते दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात नौ बजे से ही घने कोहरा छाने लगा। ठंड का पहला कोहरे होने से वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा रहा। यही आलम शनिवार की सुबह भी था। घने कोहरे के चलते दृश्यता घटकर सौ मीटर से भी कम हो गई थी। किसान राजू, हरिकेश, आशीष आदि ने बताया कि अभी तक मौसम गर्म था। तापमान में गिरावट से रबी की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन


गंतव्य तक देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें
मऊ। ठंड बढ़ने के साथ पड़ रहे कोहरे का असर ट्रेनों के समय पर दिखने लगा है। ट्रेनें एक से छह घंटे लेट चल रही हैं। इसके चलते रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस ठंड में रेलवे स्टेशन पर घंटों बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। शनिवार को ट्रेनें लेट आने से यात्री परेशान दिखे। शनिवार को मऊ से वाराणसी जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस मऊ जंक्शन पर अपने समय से एक घंटा लेट तो कृषक एक्सप्रेस 35 मिनट लेट पहुंची। मऊ से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटा, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, काशी एक्सप्रेस पांच घंटा, दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतर्क होकर चल रहीं रोडवेज बसें
मऊ। सर्दी बढ़ने के बाद भी मऊ रोजवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इतने बड़े परिसर में अलाव नहीं जलने के कारण यात्रियों को सर्दी से जूझना पड़ रहा है।
कोहरे में हादसों से बचाव के लिए चालक रात के समय बसें लेकर सतर्क होकर निकल रहे हैं। सर्द हवा से बचाव के लिए परिचालक की ओर से बसों की खिड़कियां बंद रखी जा रही हैं। इससे ठंडी हवा अंदर प्रवेश न कर सके। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बसों का संचालन रोका जा सकता है।

रानीपुर में सुबह कोहरे में स्कूल, कोचिंग जाने वाले बच्चों के साथ-साथ काम पर जाने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन वालों को कोहरे के कारण दिक्कतें उठानी पड़ीं। सुबह 9 बजे के करीब धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम के बदलाव का सिलसिला दिसम्बर महीना शुरू होने के पहले की दिन बृहस्पतिवार को ही शुरू हो गया था। आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होने के कारण सर्दी का एहसास होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed