फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The merchant society is completely dedicated to preventing the infection of Corona

कोरोना के संक्रमण को रोकने करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है व्यापारी समाज

Mon, 03 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
The merchant society is completely dedicated to preventing the infection of Corona
मऊ। कोरोना से बचाव के लिए व्यापारी वर्ग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए व्यापार करें। साथ ही प्रतिष्ठानों में जो भी ग्राहक आते हैं, उनका थर्मल स्क्रीनिंग करें। यदि जरूरी हो तो उस व्यक्ति को होम क्वारंटीन या निकट के अस्पताल में भर्ती कराया जाए। ये बातें सोमवार को वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी एकजुट होकर कोरोना के चेन को तोड़ने के संकल्पित हों। आवश्यक व इमरजेंसी सामान के आने और जाने में किसी प्रकार का कोई अवरोध नहीं किया जाएगा। इसकी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जीएसटी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेशन की व्यवस्था की जा रही है। व्यापारी वर्ग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और आने वाले ग्राहकों का थर्मल स्क्रीनिंग करें। यदि आवश्यक हो तो उस व्यक्ति को होम क्वॉरंटाइन अथवा निकट के अस्पताल में भर्ती कराया जाए। रोगियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारी समाज कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रति समर्पित है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज के हितों के लिए मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक की है। इस दौरान आनंद गुप्ता, कन्हैया जायसवाल, अरुण जायसवाल, अशोक सिंह, जावेद तरफदार, अजहर कमाल फैजी, हबीबुल्लाह टांडवी, सुभाष कन्नौजिया, हरिशंकर गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed