फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The market boomed on Dhanteras, 3300 vehicles and jewelry worth 25 crores sold

Mau News: धनतेरस पर दमका बाजार, 3300 वाहन और 25 करोड़ के बिके आभूषण

Wed, 30 Oct 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The market boomed on Dhanteras, 3300 vehicles and jewelry worth 25 crores sold
धनतेरस पर मंगलवार को प्रमुख बाजारों में खरीदार उमड़ पड़े। बाजार में हर ट्रेड की दुकानों पर जमकर धन बरसा। जिले में 25 करोड़ के आभूषण बिके। वहीं लगभग 3300 वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, रौजा, सिंधी कालोनी, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में दुकानें सामानों से सजीं रहीं। घास बाजार स्थित सर्राफा की दुकानों लोगों ने खरीदारी की। इसके साथ ही बाइक शो रूम में मेला जैसा माहौल रहा। बाजारों में बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक, बाइक शो रूम सहित विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर लोगों ने सामान खरीदे। शाम होते-होते नगर की हर छोटी बड़ी बर्तन, मूर्ति, आभूषणों, कपड़े आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, रतनपुरा, मर्यादपुर सहित विभिन्न बाजारों में धनतेरस के दिन भारी गहमागहमी रही। सबसे अधिक बिक्री बर्तनों की रही। वहीं दूसरे नंबर पर सर्राफा व्यवसाय दिखा। छोटे बर्तनों में सर्वाधिक बिक्री पीतल के पूजा सामग्रियों की रही। नगर के अली बिल्डिंग में खरीदारी करने आई जानकी देवी, सीता वर्मा, रागिनी सिंह, संध्या शर्मा ने बताया कि हर वर्ष सोने के आभूषण, बर्तन आदि सामानों को धनतेरस के दिन ही खरीदते हैं। इंडियन वुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सर्राफ का कहना था कि धनतेरस पर जिले में 25 करोड़ का सराफा कारोबार हुआ है। जिले के प्रमुख वाहन कारोबारी सादाब अंसारी ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस पर जिले मेें लगभग 300 कारें, तीन हजार दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन





बाजारों में रही जाम की स्थिति

धनतेरस पर्व पर बाजार में सजी दुकानों पर सुबह के समय इक्का दुक्का ही ग्राहक दिख रहे थे। मगर शाम होते ही बाजार में रौनक नजर आई। इस दौरान पूरा बाजार जाम की जद मेें रहा। बाजार में भीड़ के बढ़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की लोगों ने की जमकर खरीदारी
धनतेरस पर्व पर लोगों का उत्साह देखने लायक था। पूरे बाजार में रौनक नजर आई। बाजार में मिठाई की दुकान पर लोगों ने जमकर अपने मनपसंद की मिठाई की खरीदारी की। मिठाई में लोगों की पसंद सबसे ज्यादा सूखी मिठाईयां थी। जिसमें सोनपापड़ी, पेड़ा, गोंद का लड्डु, मेवे से बनी मिठाई शामिल थी।


धनतेरस पर खूब हुई आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी

धनतेरस पर्व पर मान्यता है कि आभूषण, सिक्के और बर्तन आदि खरीदने चाहिए। इसी क्रम में धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर आभूषण, चांदी और सोने के सिक्कों के साथ-साथ स्टील के बर्तनों की खरीदारी की। आभूषण के शोरूम मेें तो सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे रहे।

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर जुटी भीड़

सभी इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लोग सुबह से ही टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की खरीदारी के लिए पहुंचे। खरीदारी करने वालों का दुकानदारों ने उपहार देने की भी योजना बनाई थी। इसके कारण लोगों का रुझान उस दुकान पर कुछ ज्यादा ही दिखा।
आंकड़ा
वर्ष 2024
-जिले में 3300 वाहनों की हुई बिक्री

-25 करोड़ के बिके आभूषण

वर्ष 2023
15 करोड़ का आभूषण
2150 वाहन बिके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed