फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The man died while applying a welt, the death of a young man

झालर लगाते समय लगा करेंट, युवक की मौत

Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
The man died while applying a welt, the death of a young man
घोसी (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के जैनापुर गांव में दीपावली के त्योहार पर उस समय रंग में भंग पड़ गया जब छुट्टी पर आया 22 वर्षीय युवक घर पर झालर लगाते समय करेंट लगने से झुलस गया। परिजनों ने युवक को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार को इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

जैनापुर गांव निवासी मनीष यादव (22) पुत्र भीमा यादव जौनपुर में पॉलीटेक्निक का छात्र है। दीपावली के त्योहार पर वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार को वह घर पर झालर सजा रहा था। इस बीच वह बगल से गुजरे तार के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। दीपावली पर इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक के पिता भीमा तथा माता गुड्डी के साथ छोटी बहन अन्नू यादव का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed