{"_id":"69235a1f866eaa6c9f0244b7","slug":"the-lover-went-to-get-married-and-the-girlfriend-reached-the-police-station-mau-news-c-258-1-svns1001-141168-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रेमी गया शादी करने और प्रेमिका पहुंच गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रेमी गया शादी करने और प्रेमिका पहुंच गई थाने
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के खैरा गांव में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंहचुरा गांव से बरात आई। बरात दरवाजे पर पहुंची और युवती खुद को दूल्हे की प्रेमिका होने का दावा करते हुए परिजनों के साथ रानी की सराय थाने पहुंच गई। वहीं पुलिस ने प्रेमी की शादी रोकने से इंकार कर दिया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथु गांव निवासिनी 25 वर्षीय वंदना का अपने भाई के साले फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंहचुरा गांव निवासी मंगेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की पक्ष ने जब शादी की बात कही तो लड़के के परिजनों ने मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस लड़के को पकड़कर दीदारगंज थाने लाई। जहां दोनों पक्षों में सुलहनामा बना। लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया। कुछ दिन बाद जब लड़की के पिता ने शादी के लिए लड़के के परिजनों से कहा तो उन्होंने एक साल बाद शादी की बात कही।
तब लड़की के पिता ने सगाई और कोर्ट मैरिज करने की बात कही। लेकिन, वह लोग बात को टाल गए। मामला फिर पुलिस के पास पहुंचा तो उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया। प्रेमी के जेल से छूटने के बाद उसके परिजनों ने उसकी शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव में तय कर दी। रविवार को प्रेमी बारात लेकर खैरा गांव के लिए निकला तो लड़की के चाचा ने देख लिया। इसके बाद लड़की के साथ पूरा परिवार रानी की सराय थाने पहुंचा। उन्होंने पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
लेकिन, पुलिस ने प्रेमी की शादी को रोकने से इंकार कर दिया। इस मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि कोर्ट से लड़का जेल जा चुका है। अब शादी को रोकने का हमारे पास कोई अधिकार नहीं है।