फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The last rites of the loving couple took place on the same ghat under the supervision of the police.

Mau News: पुलिस की देखरेख में एक ही घाट पर हुआ प्रेमी युगल का अंतिम संस्कार

Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The last rites of the loving couple took place on the same ghat under the supervision of the police.
मधुबन। रामपुर थाना के लखनौर गांव निवासी मृत प्रेमी युगल का शव बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अलग-अलग वाहन से गांव पहुंचा। ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर शाम ही गांव के सिवान स्थित ताल में दोनों के शव को अलग-अलग चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय सन्नाटा पसर गया था। जब गांव के ही प्रेमी युगल रितेश राजभर (20) व उसकी नबालिग प्रेमिका का शव गांव के बाहर बागीचे में आम के पेड़ के एक ही डाल पर दुपट्टा के सहारे लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों की माने तो प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन मान नहीं रहे थे। जिससें क्षुब्ध होकर दोनों ने आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश विश्वकर्मा द्वारा बताया कि दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed