{"_id":"67db133efa9f5402a10b6d65","slug":"the-kingpin-of-the-e-rickshaw-thief-gang-arrested-mau-news-c-295-1-mau1002-125474-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ई-रिक्शा चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ई-रिक्शा चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भदेसरा मोड़ के पास से पुलिस ने बुधवार को ई-रिक्शा चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया। बीते 28 फरवरी को भी पुलिस ने मतलूपुर मोड़ से एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो ई-रिक्शा बरामद किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस सरगना की तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम भदेसरा मोड़ पर पहुंची और टॉप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर डोमनपुरा हिब्बा निवासी अब्दुल वहाब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वो अपने दो साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा आदि चोरी करता है। चोरी किए सभी ई-रिक्शा उसके हाते में खड़ा करके नंबर प्लेट बदलकर चलाते थे और कुछ दिन बाद अच्छा खरीदार मिलने पर बेच देते थे। इसके खिलाफ अलग अलग 11 मामलों में मुकदमा दर्ज है।