{"_id":"698f6be702bdb7526e06de63","slug":"the-issue-of-illegally-operated-hospitals-was-raised-in-the-meeting-mau-news-c-295-1-svns1028-140849-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बैठक में उठा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बैठक में उठा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों का मुद्दा
विज्ञापन
मधुबन ब्लॉक प्रमुख मीनू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक फतेहपुर मंडाव ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को हुई। बैठक में क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों का मुद्दा जोर-शोर से उठा।
सदस्यों ने एक स्वर में ऐसे अस्पतालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। बैठक के दौरान कुंवरपुरवा के प्रधान प्रतिनिधि शैलेश मौर्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिघरा की बदहाली का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र केवल रेफर केंद्र बनकर रह गया है और यहां मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने केंद्र पर एक्स-रे मशीन की व्यवस्था कराने तथा यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक की शुरुआत में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई तथा वर्तमान में सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांगजन योजनाएं, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन विभाग के कार्यक्रमों तथा स्वच्छ पेयजल योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा, एडीओ राकेश कुमार पांडेय, सीडीपीओ अश्विनी कुमार राय, राहुल दीक्षित, धनंजय शुक्ला, नितीश तिवारी आदि शामिल थे।