फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The issue of construction of bridge and railway overbridge on river Tamsa was raised in the assembly

Mau News: विधानसभा में उठा तमसा नदी पर पुल और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा

Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The issue of construction of bridge and railway overbridge on river Tamsa was raised in the assembly
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना के सपा विधायक राजेंद्र कुमार ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने तमसा नदी पर पुल और कस्बा के पूर्वी रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने मांग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सूचीबद्ध किया। राजेंद्र कुमार ने कहा कि बीते कई सालों से बंदीघाट के पास तमसा नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही है। तमसा नदी के उत्तरी छोर पर दर्जनों गांव हैं। लोगों को जिला मुख्यालय, तहसील और मंडल मुख्यालय आने जाने के लिए 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसके अलावा सैकड़ों छात्र रोजाना नाव के सहारे पढ़ने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा आते हैं। यहां कई बार नाव हादसा भी हो चुका है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा रेलवे के पूर्वी फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण भी आवश्यक है। ओवरब्रिज बनाने को लेकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed