फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The interest of the whole society lies in the BSP itself- Bhima

सर्व समाज का हित बसपा में ही निहित- भीम

Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
The interest of the whole society lies in the BSP itself- Bhima
दोहरीघाट (मऊ)। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का रविवार को कस्बे में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सागर यादव के आवास पर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं सेे संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि बसपा में ही सर्व समाज का हित समाहित है। कहा कि बसपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में गठित सरकार के शासन काल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सागर यादव, शम्भू यादव, जितेंद्र यादव, मिट्ठू राजभर, रामप्रसाद चौधरी, वशिष्ठ यादव, रमाकांत, रजई प्रसाद, रामनयन सिंह समेत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed