Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The inauguration of the revamped Mau Junction will take place in July; a 12-meter-wide foot overbridge, three escalators, and a lift are being installed.

Mau News: जुलाई में होगा मऊ जंक्शन के कायाकल्प का लोकार्पण, 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज, तीन एस्केलेटर और एक लिफ्ट लगाई जा रही

Sat, 13 Jun 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The inauguration of the revamped Mau Junction will take place in July; a 12-meter-wide foot overbridge, three escalators, and a lift are being installed.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के बाद मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की तस्वीर। स्रोत- रेलवे
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 52.65 करोड़ रुपये की लागत से मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। दो वर्षों में स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए तीन एस्केलेटर और एक लिफ्ट लगाई जा रही है। इसके अलावा 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रगति पर है।
स्टेशन परिसर में 5500 वर्ग मीटर क्षेत्र में ग्रेनाइट लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जुलाई में कायाकल्प कार्य का लोकार्पण प्रस्तावित है। पहले 15 जून तक लोकार्पण होना था, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से अब लोकार्पण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और शेष छोटे कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। पुनर्विकास योजना के तहत 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्टेशन भवन, फ्रंट एरिया और पोर्च का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने के हिस्से में आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। स्टेशन मार्ग को सुगम बनाया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में 600 मीटर ड्रेनेज, 1250 मीटर चारदीवारी, 15 हजार वर्ग मीटर सड़क, 2000 वर्ग मीटर पार्किंग और 3000 वर्ग मीटर पाथवे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म का विस्तार किया गया है और 5500 वर्ग मीटर में ग्रेनाइट लगाने का कार्य जारी है। स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, बेहतर प्रवेश एवं निकास द्वार, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत प्रसाधन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण किया गया है।
यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए 32-वे पीपी शेल्टर बनाए गए हैं।
मऊ जंक्शन पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जो नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, जयपुर, रांची और अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा है। यहां से 44 मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें संचालित होती हैं।

पुनर्विकास का काम पूरा होने और मऊ–शाहगंज, इंदारा–फेफना तथा भटनी–औड़िहार रेलखंडों के दोहरीकरण के बाद बढ़े हुए यात्री दबाव को संभालने में सुविधा होगी।
कोट---
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प लगभग पूरा हो गया है। 52.65 करोड़ रुपये की लागत से दो वर्षों में इसका स्वरूप बदल दिया गया है। अब यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। जुलाई में इसका लोकार्पण किया जा सकता है। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के बाद मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की तस्वीर। स्रोत- रेलवे

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के बाद मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की तस्वीर। स्रोत- रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article