फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The houses of two close to Mukhtar were demolished by bulldozers

मुख्तार अंसारी गिरोह पर सख्ती जारी, दो करीबियों के  एक करोड़ से ज्यादा कीमती मकानों पर चला बुलडोजर

Sat, 07 Nov 2020 05:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 07 Nov 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
The houses of two close to Mukhtar were demolished by bulldozers
मकान ढहाता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिला और पुलिस प्रशासन ने शनिवार को ग्रीन लैंड में बने मुख्तार गिरोह के करीबी दो लोगों के मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। प्रशासन की तरफ से ढहाए गए मकानों की कीमत नब्बे-नब्बे लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने बताया कि ढहाए गए मकान के मालिक मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य हैं।  

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर शनिवार को मुख्तार गिरोह के करीबी शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिक ताहिरपुरा निवासी मकसूद अहमद पुत्र अब्दुल शकूर और इरशाद पुत्र इश्तेयाक के मकान को ढहाया गया। एएसपी के अनुसार ढहाए गए मकान तमसा नदी के तट पर ग्रीन लैंड में बिना नक्शे के बनवाए गए थे।
विज्ञापन

 

मामले की सुनवाई नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान की कोर्ट में 17 मार्च 2020 को की गई। इसके बाद 27 अगस्त 2020 को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हुआ। इस दौरान मकान के स्वामियों ने डीएम कोर्ट में अपील की। सुनवाई के बाद डीएम ने 31 अक्तूबर 2020 को खारिज कर दी थी।

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी आदेश का अनुपालन कराते हुए शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में दोनों मकानों को ढहाया गया। इस दौरान एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed