{"_id":"697903234399a2c26d0ec90c","slug":"the-hospital-opened-for-two-days-treating-1476-patients-with-more-suffering-from-bone-diseases-and-infections-mau-news-c-295-1-mau1001-139950-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो दिन खुला अस्पताल, 1476 मरीजों का हुआ उपचार, हड्डी रोग और संक्रमण पीड़ित अधिक रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो दिन खुला अस्पताल, 1476 मरीजों का हुआ उपचार, हड्डी रोग और संक्रमण पीड़ित अधिक रहे
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीज।संवाद
दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल खुला उपचार के लिए मरीजों की लंबी भीड़ लगी रही। इस दौरान कुल 1476 मरीज ने विभिन्न विभागों में उपचार कराया। इसमें हड्डी और संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 530 थी।
रविवार और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार अवकाश के बाद अस्पताल खुला तो जनपद के दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीज पर्ची कटा कर उपचार के लिए लाइन में लगे थे। मरीजों में सबसे अधिक हड्डी रोग और संक्रमण की चपेट में आने वाले थे।
आम तौर पर जिला अस्पताल में रोजाना 900 से एक हजार मरीज आते है। दो दिन के बाद अस्पताल खुलते ही करीब डेढ़ गुना मरीज बढ़े थे। सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार में बताया कि अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है, सभी चिकित्सक समय से ओपीडी में मौजूद थे। रोज की अपेक्षा मंगलवार को मरीज बढ़े थे।