घोसी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोरोना योद्धाओं पुलिस अधिकारियों, जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आनंद चौधरी, डॉ. नागेंद्र सिंह, विद्यासागर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंच कर डॉ. संदीप, डॉ. अनिल, डॉ. सूरज, डॉ. शारिक अंसारी, डॉ. एचके पंकज, फार्मासिस्ट साबिर खान, ए राय के साथ सूबेदार, पंचम आदि को कोरोना वारियर्स का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कुसुम्हा : उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल के नेतृत्व में दोहरीघाट कस्बे के व्यापारियों ने सेवा मे लगे थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह, पुलिस कर्मियों, सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष शिव कुमार जायसवाल ने कहा कि यह योद्धा जान की बाजी लगाकर दिन रात काम कर रहे हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि सेवा में लगे इन लोगों की हौसला अफजाई की जाए। इस दौरान संतोष राय, प्रह्लाद दास गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, अरविंद साहू, विकास वर्मा, बबलू राय, अजीत राय आदि शामिल रहे।