{"_id":"349067e2ac590c3741faabbcae98cab6","slug":"the-holi-greetings-by-abir-gulal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबीर गुलाल लगाकर होली की दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबीर गुलाल लगाकर होली की दी बधाई
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र स्थित शब्द प्री स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की माताओं को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया। समारोह में बच्चों की माताओं का एक दूसरे से परिचय भी हुआ। सभी ने एक दूसरे को अबीर और एक दूसरे पर फूलों की वर्षा की। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संगीता द्विवेदी ने कहा कि होली प्रेम और उल्लास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई का भी प्रतीक होली है। स्कूल के निदेशक मृत्युंजय द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। स्नेहा, सुधा, निकिता, प्रगति, पूजा और पूनम आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई का भी प्रतीक होली है। स्कूल के निदेशक मृत्युंजय द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। स्नेहा, सुधा, निकिता, प्रगति, पूजा और पूनम आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन