{"_id":"60b7c4898ebc3e59ab431c65","slug":"the-health-of-children-in-the-district-is-dependent-on-nine-pediatrician-doctors-mau-news-vns5927037127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के भरोसे है जिले में बच्चों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के भरोसे है जिले में बच्चों की सेहत
विज्ञापन
मऊ। जिल में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना ने लोगों के चिंता बढ़ा दी है। दरअसल तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अर्लट मोड पर रहते हुए अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। लेकिन विभाग की इस तैयारियों में जिले में बालरोग विशेषज्ञों की कमी आड़े आ सकती है। दरअसल जिले के 50 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों में केवल नौ बालरोग विशेषज्ञ ही हैं।
बच्चों के बेहतर उपचार की व्यवस्था जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल के अलावा किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है। जिला अस्पताल में जहां दस बेड का पीडीयाट्रिक पीआईसीयू है, वहीं महिला जिला अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए एसएनसीयू वार्ड की सुविधा है। चिकित्सकों के तैनाती के आंकड़ें देखे तो जिला अस्पताल में तीन जबकि महिला अस्पताल में दो संविदा चिकित्सकों की तैनाती है। यहां तैनात एक महिला बालरोग विशेषज्ञ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पूर्व ही इस्तीफा दे चुकी है।
इसके अलावा जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती है। तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिले के करीब कुल 25 लाख की आबादी के हिसाब से 9 बालरोग विशेषज्ञों की तैैनाती नकाफी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के जिला पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर कवायद की जा रही है।बताया कि जिला अस्पताल में पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड इससे निपटने के लिए तैयार है। बताया कि इस वार्ड में दस बेड लगाएं है और दस अतिरिक्त बेड लगाने की तैयारी चल रही है। यहां पांच वेंटिलेटर भी लगाएं गए है, सभी बेड पर आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित है। इसके अलावा साथ ही दोहरीघाट, रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबाद के साथ टडियांव स्थित सौ बेड के शैय्या अस्पताल को भी तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच तैयार किया जा रहा है। बोले कि इन अस्पतालों में वेंटिलेटर, मल्टी पैरा मानिटर, इंफ्यूजन पंप, एक्सरे, इसीजी, नेबूलाइजार सहित एक रेफ्रीजरेटर, ऑक्सीजन मास्क, ग्लूकोमीटर आदि उपकरण की व्यवस्था की जा रही है।
किशोरों के लिए 25 से ज्यादा वेंटीलेटर
मऊ। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर 25 वेंटीलेटर की सुविधा पहले से है।12 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों के लिए आवश्यकता पड़ने पर इस वेंटीलेटर का प्रयोग किया जा सकता है। वहीं परदहा एल-2 में छह बेड का वार्ड भी इसको लेकर संरक्षित किया जा चुका है।