{"_id":"66d35c6a9a1d8c88bf0dc59f","slug":"the-government-will-soon-conduct-a-survey-of-vimukthi-castes-and-special-policies-will-be-made-mau-news-c-295-1-mau1001-117188-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सरकार जल्द ही विमुक्ति जातियों का कराएगी सर्वे और बनेंगी विशेष नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सरकार जल्द ही विमुक्ति जातियों का कराएगी सर्वे और बनेंगी विशेष नीतियां
विज्ञापन
विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कम्युनिटी हॉल नगर पालिका परिषद में किया गया। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। मंत्री ने कहा हमारी सरकार शीघ्र ही इन विमुक्ति जातियों का सर्वे कराएगी और विमुक्ति जातियों के लिए विशेष नीतियां तैयार करेंगे। योजनाओं का लाभ दिलाने के अलावा शिक्षा एवं नौकरियों में लाभ के लिए भी विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र भी जारी होते हैं।
मंत्री ने दिवस के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि विमुक्त जातियों के युवाओं, छात्रों एवं पीढ़ियों को विमुक्ति जातियों के शानदार इतिहास से अवगत कराना है। बताया कि विमुक्ति जातियों के पूर्वजों ने देश की आजादी में महान योगदान दिया है। विमुक्ति दिवस के अवसर पर हम विमुक्ति जातियों की तकलीफों एवं समस्याओं को भी सामने लाने का प्रयास करेंगे, इसके जरिये उनके उत्थान के लिए सरकार कार्य कर सके। कहा कि पिछले वर्ष विमुक्ति दिवस का आयोजन लखनऊ में किया गया था। इस बार मऊ में हो रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 26 प्रमुख जातियां विमुक्ति जातियां हैं। साथ ही देश में 100 से भी ज्यादा विमुक्त जातियां हैं। लोगों को अपने इतिहास के गौरव को जानने तथा आने वाली पीढियां को अपने पूर्वजों द्वारा देश के विकास दिए गए योगदान को भी इस दिवस के माध्यम से अवगत कराएंगे।