फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government is making policies in the interest of corporate houses: Devendra Mishra

सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में नीतियां बना रही : देवेंद्र मिश्रा

Thu, 14 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The government is making policies in the interest of corporate houses: Devendra Mishra
कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते किसान नेता। संवाद - फोटो : samvad
मऊ। बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो कॉरपोरेट खेती छोड़ो” के नारे के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुधवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में नीतियां बना रही है, जिससे खेती-किसानी संकट में है। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मिश्र ने आगे कहा कि खेती को विदेशी कंपनियों के हवाले करने की साजिश को नाकाम किया जाएगा। भाकपा के जिला सचिव राम अवतार सिंह ने कहा कि सभी फसलों की खरीद पर कानूनी गारंटी के साथ एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) लागू की जाए, ताकि किसानों को उचित दाम मिल सके। आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के दबाव में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भारतीय कृषि क्षेत्र को खोल रही है। प्रदर्शन में राम नारायण सिंह, बंसत कुमार, शेख हिसामुद्दीन, गुफरान अहमद, रामकुमार भारती, डॉ. जयप्रकाश धूमकेतु, राम नवल, राम सोच, वीरेंद्र, फकरे आलम समेत कई किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed