फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government could not fulfill the promise made to the people: Dharmaprakash

सरकार लोगों से किया वादा नहीं कर पाई पूरा : धर्मप्रकाश

Sat, 27 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The government could not fulfill the promise made to the people: Dharmaprakash
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय लाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किया गया वायदा पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन

उनका कहना था कि किसान, मजदूर, छात्र, बुनकर सभी महंगाई से त्रस्त हैं। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लगभग पांच महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता से किए हुए अपने वादों को पूरा कर पाने में विफल रही है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नन्हकू प्रसाद राजभर ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव राम हरी चौहान, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, सांस्कृतिक संस्कृत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव चंद्रकिशोर पांडे, राम नगीना, करिश्मा शास्त्री, राहुल निषाद, धर्मेंद्र यादव बिहारी, योगेन्द्र यादव, हीरा लाल यादव, रमेश लाल यादव, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed