फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The girl was raped for eight months on the pretext of marriage

युवती को शादी का झांसा देकर आठ माह तक करता रहा दुष्कर्म

Sat, 19 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The girl was raped for eight months on the pretext of marriage
मऊ। घोसी में कार्य करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका सहकर्मी आठ माह तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी का धारा 151 के तहत चालान कर लीपापोती का प्रयास किया था। बाद में पीड़िता प्रार्थना पत्र पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने अंतत: आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमा के अनुसार घोसी में कार्यरत गाजीपुर जिले की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका सुपरवाइजर शारीरिक शोषण करने लगा। वह युवती के बगल में किराए का कमरा लेकर रहने लगा और अपने प्रेम जाल में फांस लिया।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 से अब तक वह युवती का शारीरिक शोषण करता रहा, बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता ने जब पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने आरोपी का चालान 151 के तहत कर दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चंदौली निवासी अभिषेक कुमार सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि एसपी के आदेश पर मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed