फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The gate should not be closed, it should be built near Baragaon.

फाटक बंद न हो बड़ागांव के पास बने

Tue, 07 Jun 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The gate should not be closed, it should be built near Baragaon.
घोसी नगर के बड़ागाँवमोड़ रेलवे फाटक को बंद करने से आक्रोशित लोग भाजपा नेता मुन्नाप्रसाद गुप्ता ? - फोटो : MAU
घोसी। नगर के बड़ागांव मोड़ स्थित वर्षो पुराने रेलवे फाटक को बंद करने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर फाटक बंद न कर उसे बड़ागांव के पास बनाने की मांग की। मंगलवार को व्यापारी नेता मुन्ना प्रसाद गुप्ता एवं गजनफर अब्बास के नेतृत्व में इलाकाई लोग तहसील पहुंचे और रेलमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेश कुमार को सौंप कर बड़ागांव के पास फाटक बनाने की मांग की। मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह रेल फाटक जब से रेल लाइन का निर्माण हुआ है, तब से है। बड़गांव बाजार की 20 हजार से अधिक की आबादी इधर से गुजरती है। मोहर्रम पर ताजिये का जुलूस इसी फ़ाटक से होकर इमामबाड़ा जाता है। बड़ागांव में सप्ताह में दो दिन बाजार लगती है। व्यापारी टेम्पो, पिकअप से सामान लेकर आते है। यही नहीं बाजार के पश्चिमी किनारे पर सरकारी विद्यालय हैं। जहां आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैं। मांग की गई कि बड़ागांव रेल फाटक को न बन्द किया जाय। शिया नेता गजनफर अब्बास ने कहा इस रेल फाटक के बन्द हो जाने से लोगों के धार्मिक क्रिया कलाप पर बुरा असर पड़ेगा। चेताया कि बड़ागांव रेल फाटक को चालू नहीं किया गया तो मोहल्लेवासी आंदोलन करेंगे। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह, आशुतोष वर्मा, शम्भू मोदनवाल, विवेक वर्मा, अलीएबा, मनोज कुमार, गोपाल साहनी, अरशद, अली हैदर, रविन्द्र, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed