फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The funeral pyre of father and son rose together, eyes became moist.

Mau News: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, नम हुईं आंखें

Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The funeral pyre of father and son rose together, eyes became moist.
प्यारेपुर मिश्र गांव पिता- पुत्र के निधन के बाद अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़।संवाद
रामपुर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर के प्यारेपुर मिश्र गांव निवासी देवेश मिश्र (48) और उनके पुत्र नीरज मिश्र (26) की अर्थी एक साथ उठी। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शुक्रवार की दोपहर बलिया जिले के तुर्तीपार स्थित सरयू नदी किनारे दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मीना मिश्रा घर में स्नान कर रही थीं। इस दौरान टूल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आकर वह घायल हो गईं। पत्नी को बचाने के लिए देवेश मिश्र दौड़े और करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

यह देख पुत्र नीरज मिश्र अपने पिता को बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में देवेश और नीरज की मौत हो गई, जबकि मीना मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका मऊ स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed