फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The four-day festival of Dhala Chhath began with Nahay Khay.

Mau News: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ का चार दिवसीय पर्व

Sun, 26 Oct 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The four-day festival of Dhala Chhath began with Nahay Khay.
छठ पूजा को लेकर नगर के भीटी ​स्थित विसर्जन घाट पर पूजा के लिए बेदी बनाती महिलाएं।संवाद
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार से शुरू हो गया। महिलाओं ने स्नान ध्यान के बाद भक्तिभाव से व्रत का संकल्प लिया। शुद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी तैयार कर उसका भोग लगा कर सेवन किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। घरों में छठ व्रत से संबंधित बजने वाले भक्तिगीत पूरे माहाैल को भक्तिमय कर दिया। इस दाैरान लोगों ने पूरे घर की विशेष ताैर पर साफ सफाई की। बाजारों में पूजा में लगने वाले सामानों की दुकानों पर चहल पहल रही।
विज्ञापन

नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सूर्योपासना का महापर्व छठ पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। रास्तों और घाटों तक की सफाई, बेदी बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। पर्व को लेकर नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चौक, गोला बाजार, घास बाजार, भीटी, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले के मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, घोसी, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से ही चहल पहल रही। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ में शुद्धता और भक्ति का विशेष ख्याल रखा जाता है। पर्व के पहले दिन शनिवार को लोगों ने इसका विशेष ख्याल रखा। सुबह से ही घरों की विशेष साफ सफाई की गई। व्रतियों ने व्रत का संकल्प लिया। भगवान सूर्य की विशेष प्रार्थना कर रसोई में पहुंच कर शूद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई। इसमें तेल वर्जित है। सब्जी और दाल में घी की छौंक दी गई। इसके बाद व्रती लोगों ने सेवन किया। रविवार को खरना होगा। इसके तहत सुबह से व्रती निराजल व्रत रहेंगी। शाम को खीर बनाकर चंद्र और मां षष्ठी की पूजा कर जल ग्रहण करेंगे। सोमवार को छठ पर्व पर नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, ढेकुलियाघाट, ब्रह्मस्थान, शीतला माता धाम पर सहित वनदेवी पोखरा सहित विभिन्न घाटों पर भारी संख्या में व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। मंगलवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी।
विज्ञापन





इनसेट
पोखरे के स्वच्छ जल में अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं
कोपागंज। छठ पूजा के मद्देनजर स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र स्थित धार्मिक पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। पोखरे के निर्माणाधीन होने के बावजूद दिन-रात सैकड़ों मजदूरों की सहायता से अस्थायी घाट, सीढ़ियां और पूजा स्थल का निर्माण किया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से पोखरे में स्वच्छ जल भरने की भी व्यवस्था की है। छठ पर्व को लेकर नगर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। थाने से लेकर ओड़ियाना, भातकोल मोड़ और कसारा मोड़ तक गन्ना, नारियल, अनार, नाशपाती, सेव, संतरा, केला, शरीफा, आंवला, कंदा, मुसम्मी, नींबू आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। सूप, दउरी, दीया, ढकनी, पूजन और शृंगार सामग्री की खरीदारी भी खूब हुई। भीड़ बढ़ने से राष्ट्रीय मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरों मेें गए लोगों के वापसी का क्रम शुरू
कोपागंज। छठ पर्व पर महानगरों में रोज़ी-रोटी की तलाश में गए लोगों की घर वापसी का क्रम भी शनिवार को जारी रहा। व्रती महिलाओं ने शनिवार को निराजल व्रत रखकर शाम को वेदी की पूजा करते हुए सूर्य आराधना का संकल्प लिया। घरों की साफ-सफाई, प्रसाद के लिए हाथ की चक्की से गेहूं-चावल पीसने का कार्य पूरे उत्साह के साथ किया गया।



जोराें पर चल रही छठ पर्व की तैयारी
पिपरीडीह। परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के पिपरीडीह, भार रैकवारेडीह, ओन्हाईच, सुवराबोझ, पतिला अहिलाद सहित विभिन्न गांवों में छठ पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष युवाओं ने तैयारियों की कमान संभाली है। सुबह से ही युवकों का समूह घाटों की सफाई में जुटा रहा। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए बांस-बल्लियों से पंडाल सजाए जा रहे थे।

रामघाट पर अंतिम दौर में चल रही तैयारी
वलीदपुर। मुहम्मदाबादगोहना तमसा नदी के रामघाट पर चल रही छठ पर्व की की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। मुहम्मदाबादगोहना स्थित रामघाट पर जेसीबी चला कर सफाई कराई जा रही थी। नदी में पानी के धाराओं के लिए पीपा पुल लगाकर पानी रोकने की व्यवस्था की जा रही थी। जिसे पानी के बीच खड़े होकर आए हुए श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में आसानी रहे।महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की गई है। घाट से एक किलोमीटर की दूरी से लाइट की व्यवस्थाएं की जा रही थी। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने बताया कि लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। सोमवार को सुबह तक यह सारी सुविधाएं पूरी कर ली जाएगी।



नदी तट पर नावों और गोताखोरों की होगी तैनाती
दोहरीघाट। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में पूरी ताकत झोंक दी गई है। इस बार नदी किनारे रेत कम होने के कारण रामघाट, लक्ष्मणघाट और पुल के पास स्थित मातेश्वरी घाट पर जेसीबी मशीनों की मदद से किनारों को समतल करने का कार्य जारी रहा। सुरक्षा की दृष्टि से नदी में बैरिकेट्स लगाए जा रहे हैं। गहरे पानी में किसी के जाने से रोकने के लिए नावों और गोताखोरों की तैनाती भी की जा रही है। वहीं श्रद्धालु अपने स्तर से पूजा वेदी बनाने में जुट गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

छठ पूजा को लेकर नगर के भीटी स्थित विसर्जन घाट पर पूजा के लिए बेदी बनाती महिलाएं।संवाद

छठ पूजा को लेकर नगर के भीटी स्थित विसर्जन घाट पर पूजा के लिए बेदी बनाती महिलाएं।संवाद

छठ पूजा को लेकर नगर के भीटी स्थित विसर्जन घाट पर पूजा के लिए बेदी बनाती महिलाएं।संवाद

छठ पूजा को लेकर नगर के भीटी स्थित विसर्जन घाट पर पूजा के लिए बेदी बनाती महिलाएं।संवाद

छठ पूजा को लेकर नगर के भीटी स्थित विसर्जन घाट पर पूजा के लिए बेदी बनाती महिलाएं।संवाद

छठ पूजा को लेकर नगर के भीटी स्थित विसर्जन घाट पर पूजा के लिए बेदी बनाती महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed