फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The food here is the underdog

दलित के यहां किया भोजन

Sun, 11 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 11 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The food here is the underdog
दलित के घर राहुल
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा के दौरान मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के बड़ागांव दलित बस्ती में स्वामीनाथ राम के घर चोखा-रोटी खाई। राहुल गांधी का आगमन उसके घर पर तीन बजे के बाद हुआ। घर में एक चारपाई पर स्वामीनाथ एवं उसकी पत्नी रुक्मणी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री गुुलाम नबी आजाद बैठे। जबकि राहुल गांधी एक प्लास्टिक की कुर्सी पर उनके सामने बैठे। चोखा और रोटी खाने के बाद राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद ने स्वामीनाथ से बातचीत की और लगभग 15 मिनट के बाद वहां से निकले।
विज्ञापन



इस दौरान राहुल गांधी ने स्वामीनाथ से पूछा कि सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल में किसमें अच्छी पढ़ाई होती है। स्वामीनाथ ने बताया कि प्राइवेट विद्यालय में ही अच्छी पढ़ाई होती है। राहुल ने इसके अलावा चिकित्सा व्यवस्था, राशन कार्ड से लेकर परिवार की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। स्वामीनाथ ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी बेबी की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की बीना दसवीं पढ़ पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि ग्यारहवीं में दाखिला के लिए फीस का इंतजाम नहीं कर पाए।
विज्ञापन



तीसरे नंबर का पुत्र बब्बन कक्षा दसवीं का छात्र है। जबकि सबसे छोटी बेटी वंदना कक्षा आठवीं में पढ़ती है। स्वामीनाथ ने राहुल गांधी को बताया कि उसके पास मात्र तीन मंडा जमीन है, साथ ही 60 हजार रुपये का कर्ज है। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने उससे कर्ज के बारे में भी पूछा।  स्वामीनाथ ने बताया कि उसने खेती करने  के लिए केसीसी के जरिए वर्ष 2014 में 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। जिसे वह अब तक भर नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब मय ब्याज के यह रकम 60 हजार रुपये हो गई है। स्वामीनाथ ने बताया कि माली हालत दुरुस्त न होने के कारण कर्ज नहीं चुकता कर पा रहा। हालांकि राहुल ने उसके कर्ज को भरने या न भरने का कोई आश्वासन नहीं दिया। फिर भी स्वामीनाथ के अंदर आस जगी है कि वह कर्ज मुक्त हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed