फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fog lasted until nine in the morning, and visibility was four meters.

Mau News: सुबह नौ बजे तक रहा कोहरा, दृश्यता चार मीटर रही

Mon, 19 Jan 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The fog lasted until nine in the morning, and visibility was four meters.
रविवार की सुबह कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते बाइक सवार।संवाद
सुबह 10 बजे के बाद निकली धूप तो लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। सुबह नौ बजे तक घने कोहरे से दृश्यता चार मीटर बनी रही। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर जाते दिखे। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।

रविवार तड़के से ही आसमान कोहरे से पटा रहा। दृश्यता इतनी कम थी कि चार मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। मुख्य मार्गों पर चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा होने के चलते लोग देर तक घरों में दुबके रहे। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। ठंड से एक-एक पल बिताना मुश्किल साबित हो रहा था। तापमान पर नजर डाली जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रर्ता 63 प्रतिशत रही। तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। 18 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। गत वर्ष के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed