Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
The first match to be played on AstroTurf to mark the 100th anniversary of the Indian hockey team
{"_id":"690b98c8226a5fe4940f6bc1","slug":"the-first-match-to-be-played-on-astroturf-to-mark-the-100th-anniversary-of-the-indian-hockey-team-mau-news-c-295-1-svns1029-135909-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भारतीय हॉकी टीम के 100 वर्ष पूरे होने पर एस्ट्रो टर्फ पर खेला जाएगा पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भारतीय हॉकी टीम के 100 वर्ष पूरे होने पर एस्ट्रो टर्फ पर खेला जाएगा पहला मैच
दौलसेपुर तेंदुली नहर चट्टी मार्ग पर सड़क पर झुंड में मौजूद छुट्टे गोवंश।संवाद
- फोटो : katra news
Link Copied
मऊ। भारतीय हॉकी टीम के 100 पूरे होने पर कल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने एस्ट्रो टर्फ मैदान पर पहला मैच खेला जाएगा। इस क्षण का हॉकी खिलाड़ियों को कई वर्षों से इंतजार था। जब वो अपने स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ के मैदान पर खेल सकेंगे।
विज्ञापन
मऊ हॉकी संघ के सचिव संजय सिंह ने बताया कि हॉकी खिलाड़ियों के लिए काफी हर्ष की बात है कि भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसको और भी सुंदर बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह 8 बजे स्टेडियम में नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ मैदान का पूजन कर सभी हॉकी खिलाड़ी उसमें प्रवेश करेंगे। जिसके बाद महिला और पुरुष खिलाड़ियाें का मैत्रीपूर्ण मैच होगा। वहीं 100 वर्षों में हॉकी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, उनके परिजनों और हॉकी के लिए सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं मऊ हॉकी संघ के संरक्षण ओमेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपी इलामारन जी होंगे। उन्होंने कहा कि मऊ की मिट्टी से सैकड़ों की संख्या में निकले हॉकी खिलाड़ी देश में विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरा होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। जिसके बारे में हम सभी सोचकर रोमांचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।