फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The father-in-law used to force himself on his daughter-in-law, and beat her when she refused

Mau News: ससुर अपनी बहु से करता था जबरदस्ती, मना करने पर पीटा

Fri, 27 Dec 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The father-in-law used to force himself on his daughter-in-law, and beat her when she refused

विज्ञापन
कोपागंज। गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी एक व्यक्ति ने दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित करने एवं ससुर के बुरी नजर रखने के आरोप में तहरीर दी है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौबेपुर निवासी ससुराली जनों के खिलाफ स्थानीय थाना में तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी सनत पांडेय ने तहरीर में बताया कि 23 नवंबर 2017 को लड़की का विवाह चौबेपुर निवासी एक युवक से हुआ था। आरोप है कि लड़की के ससुर उसके ऊपर हमेशा बुरी नजर रखता है। इसके अलावा उसके पति, ससुर, जेठ, देवर, ननद कम दहेज को लेकर गालियां देते हुए मारते पीटते थे। बुलेट और तीन लाख रुपये मांगकर धमकी देते थे कि दहेज न लाने पर जान से मारकर लड़के की दूसरी शादी कर देंगे। लड़की ये सब बातें मुझसे बताती रही है। कई बार हमने उन लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुर का रवैया नहीं बदला। 20 दिसंबर को लड़की से उसके ससुर ने उससे खाना मांगा। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मना करने पर मारा पीटा। उसके उपचार के लिए उसके ससुराल वालों ने उसे मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी तक नहीं दी, गांव के किसी व्यक्ति ने जानकारी पर अस्पताल जाकर अपनी लड़की से मिला तो सारी बातें पता चली। इस बाबत थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed