{"_id":"645d36f4694003eaf90b17c4","slug":"the-fate-of-the-candidates-is-locked-in-the-ballot-boxes-mau-news-c-20-1-200316-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद, फैसला कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद, फैसला कल
विज्ञापन
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जनपद की एक नगरपालिका और दस नगर पंचायतों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। 62.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन बूथों का जायजा लेते रहे।जनपद की छोटी नगर पंचायत अदरी में सबसे ज्यादा 68.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम नगर पालिका परिषद में 52.75 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के 118 और सदस्य पद के 1080 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गए। मतदान में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
जिले की एक नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खूब उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदाता बूथों पर पहुंच गए। निर्वाचन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे तक जिले के सभी निकायों में मिलाकर औसतन 61.16 फीसदी मतदान हुआ। यानी पांच लाख 23 हजार 900 मतदाताओं में से तीन लाख 20 हजार 417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले के कुल 176 मतदान केंद्रों पर बने 607 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष के 11 पदों के लिए 118 प्रत्याशी जबकि सदस्य पद के कुल 196 पदों के लिए 1080 प्रत्याशियों सहित कुल 1198 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूमों में जमा कराया गया। इनसेट: मतदान का निकायवार मत प्रतिशत: निकाय मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
नगरपालिका -52.75
अदरी -68.20
कोपागंज -58.50
कुर्थीजाफरपुर -57.10
अमिला-- 61.20
घोसी-61.10
दोहरीघाट - 66.90
मुहम्मदाबाद गोहना-62.40
वलीदपुर-65.5
चिरैयाकोट -64.50
मधुबन -66.80
-- -- -- -- -- -- -
गर्मी से बचने के लिए मतदाता सुबह ही पहुंचे बूथों पर
दोपहर बाद मतदान की रफ्तार हुई धीमी
सबसे कम नगरपालिका में हुई वोटिंग
संवाद नयूज एजेंसी
मऊ। गर्मी के बचने के लिए मतदाता सुबह ही घरों से निकल गए। सुबह से दो बजे तक तक लगभग हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें रहीं। निर्वाचन विभाग ने प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत जारी किया।
शुरूआत के पहले दो घंटे में दोहरीघाट के मतदाता वोटिंग में आगे थे। दोपहर एक बजे के बाद हुए मतदान में मधुबन के मतदाताओं का उत्साह अधिक दिखा। तीन बजे के बाद अदरी नगर के मतदाता घरों से निकले तो वहां का मतदान प्रतिशत बढ़ने लगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट: एक बजे तक 40.69 प्रतिशत तक हुई थी वोटिंग
मऊ। जनपद के निकाय चुनाव में सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा। सुबह सात बजे से दोपहर बाद एक बजे तक यानी छह घंटे में जिले का औसत मतदान प्रतिशत 40.69 रहा। बाद के पांच घंटों में मतदान प्रतिशत की रफ्तार में अपेक्षाकृत कम रही। पांच घंटों की इस अवधि में औसतन 21 प्रतिशत वोटिंग की वृद्धि दर्ज की गई।
अवधि समाप्त होने तक यानी शाम छह बजे तक जनपद का औसत मतदान प्रतिशत 6.16 रहा।अदरी का मतदान प्रतिशत शुरु से ही अधिक रहा और यह अंत तक बना रहा।यही वजह रही कि जनपद की अपेक्षाकृत दूसरी सबसे छोटी नगर पंचायत के मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी जागरूकता दिखी।इसके अलावा वलीदपुर, मधुबन और चिरैयाकोट के मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिख जिससे इन नगर पंचायतों के मत प्रतिशत अपेक्षाकृत अच्छे रहे।नगरपालिका परिषद में सबसे कम मतदान प्रतिशत से लोग हैरान रहे। यहां शुरु से ही मतदान प्रतिशत कम रहा जो अंत तक कम ही बना रह गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मतदान के बाद प्रत्याशी और समर्थक अपनी स्थिति भांपने की करते रहे कोशिश-
अंतिम समय तक खामोस रहे मतदाता, स्थानीय मुद्दे रहे असरदार
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। नगर निकाय चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर प्रत्याशी अंतिम समय तक प्रयासरत रहा। घर से बुलाकर मतदेय स्थल तक पहुंचाने की बात हो या फिर बूथ के पास पर्ची दिलाने तक मदद करते नजर आए। उनके मन में था कि हम मदद करेंगे तो मतदाता अपने पक्ष में ही मतदान करेंगे। हालांकि मतदाता प्रत्याशियों से ज्यादा समझदार निकले। मतदान के अंतिम क्षण तक किसी को यह पता नहीं चलने दिए कि वह मतदान किसे कर रहे हैं। मतदान के बाद जब लोग बाहर निकले तो सबको जीत का सेहरा पहनाने का दावे करते नजर आए।
विज्ञापन
जिले की एक नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खूब उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदाता बूथों पर पहुंच गए। निर्वाचन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे तक जिले के सभी निकायों में मिलाकर औसतन 61.16 फीसदी मतदान हुआ। यानी पांच लाख 23 हजार 900 मतदाताओं में से तीन लाख 20 हजार 417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
जिले के कुल 176 मतदान केंद्रों पर बने 607 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष के 11 पदों के लिए 118 प्रत्याशी जबकि सदस्य पद के कुल 196 पदों के लिए 1080 प्रत्याशियों सहित कुल 1198 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूमों में जमा कराया गया। इनसेट: मतदान का निकायवार मत प्रतिशत: निकाय मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
नगरपालिका -52.75
अदरी -68.20
कोपागंज -58.50
कुर्थीजाफरपुर -57.10
अमिला