घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। सबसे पहले जिस घर में घुसे उसे घर के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। पीछे के रास्ते छत के सहारे अंदर घुसे चोरों ने पहले घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। मंगलसूत्र सहित नकदी और अन्य आभूषण लेकर निकल गए। इसी तरह चोरों ने आसपास के तीन अन्य घरों को भी निशाना बनाया। बुधवार सुबह सूचना पर पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची, इलाज पड़ताल में जुटी रही।
मिली जानकारी के अनुसार लखीपुर गांव निवासी राम रतन का परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। बीती रात लगभग एक बजे चोर घर में घुसे और दरवाजा बंद कर सभी कमरों को खंगाल नकदी और अन्य सामान समेट कर आराम से भाग निकले। उसके बाद चोरों ने बगल में राजेंद्र चौहान के घर को निशाना बनाया। घर में भी घुसे और आभूषण सहित लगभग दो लाख का सामान लेकर चंपत हो गए। उमाशंकर चौहान के भी घर में चोरी की। करीब दो बजे शिवशंकर चौहान के घर में घुसने पर आहट मिलते ही लोगों ने शोर मचाया तो चोर भाग गए। सुबह लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। बुधवार सुबह फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल शुरू की। इस बाबत कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि चार घरों में घुसे चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है, पूरे मामले की जांच हो रही है। जल्दी ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद