मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के कालेजों में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन, टैबलेट का वितरण किया गया। इस दौरान उनसे इनका उपयोग शिक्षा के अलावा अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए किया गया। डीसीएसके पीजी कॉलेज में एमएससी भाग दो के 20 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए। इन्हें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि टैबलेट के जरिए युवा अपने विषय से संबंधित सामग्री को जुटाकर प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करेंगे। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॅ. शर्वेश पांडेय ने की। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्र प्रकाश राय, डॉ. रसिका रियाज, डॉ. कंचन राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जियॉउल्लाह, डॉ. कमलेश राय शामिल रहे। पिपरीडीह: ताजपुर स्थित कृष्णा पीजी कालेज में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय राजभर ने 519 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन, टैबलेट बांटे। इस दौरान आनंद सिंह रैकवार, शेषनाथ सिह, आनंद सिंह, तेजबहादुर यादव रहे। घोसी : श्री मुसाफिर परमार्थ कालेज ऑफ फार्मेसी कल्याणपुर परिसर में छात्र छात्राओं को टेबलेट और स्मार्टफोन बांटे गए। मुख्य अतिथि शैक्षिक संस्थान प्रकोष्ठ बीजेपी के कन्वीनर डॉ अजीत सहिं ने कहा कि इससे ज्ञान अर्जित कर समाज हित में कार्य करें। प्रबन्धक राजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन का उपयोग अपनी पढ़ाई के साथ अन्य अहम जानकारियों को हालिस करने में इस्तेमाल करें। इस दौरान राजेंद्र यादव, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ. रजनीश प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव रहे। रतनपुरा : महादेव पीजी कॉलेज नेहरू आडीह गहना में 223 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए। पूर्व विधायक विजय राजभर ने छात्र छात्राओं इन्हें वितरित किया। इस दौरान ब्रजराज यादव, वीरेंद्र कांत यादव, दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद रहे।