फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The extinct Bhainsahi river will be revived

Mau News: विलुप्त हो रही भैंसही नदी का होगा पुनरोद्धार, हजारों को मिलेगा रोजगार

Mon, 22 Jan 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The extinct Bhainsahi river will be revived
जिले से गुजरी भैंसही नदी का पुनरोद्धार होगा, नदी की सिल्ट सफाई से एक ओर जहां नदी का प्राकृतिक स्वरूप बहाल होगा। वहीं इससे हजारों परिवारों को रोजगार मिलेगा। नदी के तटवर्ती ग्राम पंचायतों में वृहद अभियान चलेगा।
विज्ञापन

जिससे रोजगार के साथ ही हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 472.4 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह योजना जिलाधिकारी अरूण कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, वह खुद इस कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि भैसही नदी जनपद मे विकास खंड मुहम्मदाबादगोहना के भतरी चक भतरी में प्रवेश कर 59.05 किमी की दूरी तय करती हुई परदहां ब्लॉक के अंतिम गांव रकौली से होकर गाजीपुर जिले मे प्रवेश कर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में भैंसही नदी का अस्तित्व केवल बारिश के दिनों में ही दिखता है। जब सरयू, तमसा सहित विभिन्न नदियां उफनाती हैं तो भैसही नदी का भी जल उफान पर आ जाता है, लेकिन बारिश के बाद नदी खुद पानी के लिए तरसती है। इसका कारण है नदी का सिल्ट से पट जाना।
नदी में निरंतर पानी का बहाव नहीं होने से नदी सिल्ट से पटी हुई है। अब जब नदी का पुनरोद्धार शुरू हो रहा है तो जिला प्रशासन ने नदी से जुड़े बाहों के भी पुनरोद्धार की कार्ययोजना तैयार की गई है। नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम से न सिर्फ नदी में नदी का जलप्रवाह तो होगा बल्कि उसके तटबंध भी मजबूत किए जाएंगे।
बताया कि नदी की खोदाई में निकली मिट्टी से दोनों तरफ तटबंध बनाए जाएंगे। जिससे बाढ़ के दिन में पानी का फैलाव ज्यादा न हो। बताया कि नदी के पुनरुद्धार पर 472.4 लाख रुपये व्यय होगा, जिससे 205395 मानव दिवस का सृजन होगा।
वहीं तमसा-भैसही संगम स्थल तक ग्रीन जोन बनेगा। नदी की खोदाई से निकली मिट्टी से बनाए गए दोनों तरफ के तटबंधों पर सघन पौधारोपण की योजना तैयार की गई है।
इस पर फलदार तथा छायादार दोनों तरीके के पौधों को रोपित किया जाएगा। जबकि नदी की खुदाई होने से नदी की तलहटी में पूरा साल पानी रहेगा जिससे धरती के अंदर वाटर रिचार्ज होगा। इससे मवेशियों को पानी पीने की सुविधा होगी।





इन ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है नदी

भतरी चक भतरी, तिलसवा, देवसीपुर, कमालपुर पहाड़पुर, चकसहजा, अकबरपुर, अमिरहा, असलपुर, बरवां, चैनपुर, चकिया, चितबिसांव, डडारी, गोपालपुर, कमरवां, कमथरी नुरपुर, करमी, कोडर, मंडूसरा, रसूलपुर, सरौदा, मंसड़ी, रैकवारेडीह, पिपरीड़ीह, ताजपुर पतिला, सरयां रघुनाथपुर, रकौली, नसीरपुर, बढुआगोदाम, मूंगेसर, कंधेरी, इमिलियाड़ीह, डुमरांव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed