फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The explosion in the seminary 's library , one injured

मदरसे की लाइब्रेरी में विस्फोट, एक घायल

Sat, 26 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 26 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The explosion in the seminary 's library , one injured
वाजिदपुरा मुहल्ले की नूरानी मसजिद से जुड़ी अब्दुल समद लाइब्रेरी में शनिवार की सुबह 10 बजे के आसपास बम विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाइब्रेरी संचालित करने वाले इमदादूल ओलूम मदरसे के शिक्षक साजिद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



 उनका कहना है कि बम विस्फोट की गहनता से जांच चल रही है। विस्फोटक लाइब्रेरी में कैसे पहुंचा, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। मौके से पुलिस को सुतली, शीशे के टुकड़े, बारूद, लोहे की रिपिट और बालू मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोपागंज के वाजिदपुरा मुहल्ले में नूरानी मस्जिद है। इसके बगल में नूरानी मार्केट है। इसी की एक दूकान के दूसरे तल पर अब्दुल समद नाम की लाइब्रेरी है। यह लाइब्रेरी नूरानी मस्जिद की प्रापर्टी बताई जाती है, लेकिन दोनों के बीच करीब सौ मीटर का फासला है।


 मदरसा इमदादूल ओलूम के शिक्षक और महमूद हसन के पुत्र साजिद ही लाइब्रेरी के संचालक हैं। शनिवार को उन्होंने वाजिदपुरा मुहल्ले के ही मोहम्मद इलियास के पुत्र अब्दुल्ला (16) को लाइब्रेरी की सफाई के लिए बुलाया था।


 इसी दौरान एक झोला गिरा और जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग भागे-भागे लाइब्रेरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल पड़ा है। उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, घटनास्थल की साफ-सफाई करा दी गई।



पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने मौके का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल अब्दुल्ला से पूछताछ की। एहतियातन घटनास्थल पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। शिक्षक से भी पूछताछ चल रही है। घायल युवक खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि मौके से मिले विस्फोटक पदार्थों की भी जांच चल रही है। विस्फोटक ज्यादा घातक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed