फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The existence of historical heritage is in danger due to the rapid increase in water level

जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तेज होने से खतरे में है ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व

Thu, 22 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The existence of historical heritage is in danger due to the rapid increase in water level
घाघरा के जलस्तर बढ़ने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों में खलबली मच गई है। घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 40 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नदी भारत माता मंदिर की लहरें दीवारों पर टक्कर मार रही रही है। इससे ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 40 सेमी की वृद्धि होने से नगर सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की नींद उड़ गई है। अब नदी के जलस्तर की रफ्तार तेजी से बढ़ने से लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। बंधों से नदी अब सीधे टकराकर बहने से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।वही अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे हैं। नदी के जलस्तर पर नजर डाले तो बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.60मीटर रहा। जबकि बुधवार को 69.20 मीटर था। घाघरा अभी खतरा बिंदु से 30 सेमी नीचे बह रही है। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है। नदी के उग्र रुप धारण करने से एक ओर जहां नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर,दुर्गा मंदिर,खाकी बाबा की कुटी,डीह बाबा का मंदिर,लोक निर्माण का डाक बंगला,हनुमान मंदिर तथा शाही मस्जिद पर खतरा मंडराने लगा है।वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नईबाजार,नवली, चिऊटीडांड, पतनई,सरया,बीबीपुर,गोधनी,ठाकुर गांव,गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, महुआ बारी,ठीकरहिया, महाबारी,रसूलपुर, सूरजपुर आदि गांवों में पानी घुसने के डर से लोग दहशत में जी रहे हैं।भारत माता मंदिर पर घाघरा की तेज लहरे टक्कर मार रही है,जिससे मंदिर पर खतरा बढ़ गया है।हालांकि सिंचाई विभाग के कर्मचारी मंदिर को बचाने के लिए नदी में बोल्डर डालते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed