फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The excise team caught the accused with 254 liters

Mau News: आबकारी टीम ने 254 लीटर के साथ आरोपी को पकड़ा

Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The excise team caught the accused with 254 liters
आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात मुरली ढाबा के पास स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में 15 ब्रांड की कुल 400 बोतलों में कुल 254 लीटर के करीब शराब जब्त कर मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

निरीक्षक विमलेश कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में जेपी एसोसिएट्स कंपनी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुरली ढाबा स्थित रामवृक्ष मिश्र के मकान में किरायेदार पवन कुमार अस्थाना पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंग्रेजी शराब का अवैध रूप से भंडारण किए था जिसको प्रतिबंधित किया गया है। शराब भंडारण की सूचना मुखबिर के माध्यम से आबकारी निरीक्षक प्रर्वतन एक अधिकारी प्रभुनरायण सिंह को प्राप्त हुई। सूचना पर उन्होंने आबकारी निरीक्षक प्रर्वतन दो संजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मकान के दूसरे तल पर एक कमरे की तलाशी की जिसमें टीम ने मौके से 15 अलग अलग ब्रांड की कुल 400 बोतल की 254 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किए गए।
विज्ञापन

निरीक्षक विमलेश कुमार की तहरीर पर मकान मालिक रामवृक्ष मिश्रा, नितिन श्रीवास्तव, पवन कुमार अस्थाना आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बागबाहर गांव निवासी के खलाफ खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें पवन कुमार अस्थाना को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed