फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The employee who was making a video of electricity theft was beaten up

बिजली चोरी का वीडियो बना रहे कर्मचारी को पीटा

Wed, 09 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The employee who was making a video of electricity theft was beaten up
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय विकास खंड मीरपुर रहीमाबाद में बुधवार को बिजली चोरी का वीडीओ बना रहे बिजली कर्मी को गांव के कुछ दबंगों ने लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। घायल विद्युत कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। घायल बिजली कर्मी ने चार नामजद सहित कई अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

विद्युत सबस्टेशन डंगोली के जेई अर्जुन सिंह कुशवाहा को मीरपुर मठिया में बिजली चोरी होने सूचना मिली। बिजली उन्होंने विद्युत सबस्टेशन पर तैनात संबिदा बिजली कर्मियों को विद्युत चेकिंग के लिए मौके पर भेज दिया। साथ ही बिजली चोरी का वीडियो बनाने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बारह बजे बिजली कर्मी मीरपुर मठिया पहुंच बिजली चोरी का वीडियो बनाने लगे। बिजली चोरी का वीडियो बनाते देख गांव के ही कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में बिजली कर्मी कृष्ण यादव बुरी तरह घायल हो गया। अन्य बिजली कर्मियों ने घायल कृष्ण यादव को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। कृष्ण यादव चार नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed