फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The effigy of the director and actors of Tandava burnt

तांडव के निर्देशक और कलाकारों का फूंका पुतला

Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The effigy of the director and actors of Tandava burnt
कोपागंज। परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने रविवार को वेब सीरीज तांडव को लेकर रविवार की सुबह क़स्बा स्थित थाने गेट के सामने फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेताओं का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देवी देवताओं का मजाक नहीं सहा जाएगा। फिल्म के निर्माता निर्देशक अली अब्बास, अभिनेता सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान अयूब, गौहर खान, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धुलिया आदि कलाकारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाए। पुतला फूंकने से पूर्व परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं की कस्बा के गौरीशंकर मंदिर में एक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजीत पांडेय ने कहा कि वेब सीरीज के माध्यम से हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। देखा गया है कि वर्तमान में अमेजन प्राइम तांडव वेब सीरीज जो रिलीज हुई है उसमें डायलॉग दिखाकर देश में अशांति फैलाने का कार्य किया गया है। देश में कोई भी बॉलीवुड मूवी बने उसमें सिर्फ और सिर्फ हिंदू भावनाओं के साथ ही क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है। अभिषेक पांडेय ने कहा कि क्या आजादी का मतलब किसी धर्म को बदनाम करना या नीचा दिखाना है। इस अवसर पर अजय त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, अखिलेश व ममता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed