फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The drain collapsed after five hours of construction

निर्माण के पांच घंटे बाद नाला धाराशायी

Thu, 01 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
The drain collapsed after five hours of construction
वलीदपुर नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला भीरा ऑटो स्टैंड के पास नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा नाला निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। निर्माण के महज पांच घंटे बाद ही नाला धराशायी हो गया। इसे लेकर मोहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर भले ही सख्त हो लेकिन इसका असर नगर पंचायत प्रशासन पर तनिक भी पड़ता दिखाई नहीं पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। मनमाने ढंग से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। भीरा मोड़ से गोलाबाजार को जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे लाखों रुपयों की लागत से बन रहे नाला निर्माण में मानक को ताक पर रख कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मोहल्ले के सपा नेता हबीबुर्रहमान अंसारी, मुहम्मद अहमद, अफजाल अहमद परवेज अहमद, अजमल सभासद जियाउलहक अंसारी आदि का कहना है कि नगर पंचायत हर कार्य को मानक के विपरीत कराती है। लोगों का आरोप है कि कमीशनखोरी के चक्कर में दोयम दर्जे की ईंट लगाई जा रही है। ठेकेदारों का कहना है कि विभाग को कमीशन देना पड़ता है। शासन से मांग किया है कि ऐसे कार्यों की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाई किया जाना चाहिए। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि नाला निर्माण के बाद कुछ शरारती तत्वों ने नाले में पानी भर दिया, जिससे वह धराशाई हो गया अब नौ इंच मोटाई के बदले 14 इंच का इस्टीमेट बनाकर नाला निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed