फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The dog was made to bleed for failure in theft

Mau News: चोरी में असफल होने पर कुत्ते को किया लहुलूहान

Sun, 01 Oct 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
The dog was made to bleed for failure in theft
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के हरिगांव पिड़उथ सिंहपुर में शनिवार की देर रात पालतू कुत्ते की बहादुरी से चोर घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर घर में सो रहे परिजन जग गए। इसके बाद चोर कुत्ते को चाकू से लहुलुहान कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ निवासी ओमप्रकाश सिंह हरिगां रोड के पास मकान बनवा परिवार के साथ रहते हैं।शनिवार की देर रात चार से पांच की संख्या में बेखौफ चोर चोरी की नीयत से घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे।उनके दो पालतू कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर ओमप्रकाश सिंह घर से बाहर निकले।परिजनों बाहर निकलता देख चोर कुत्ते पर धारदार हथियार से प्रहार कर भाग गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed