फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The District Magistrate reviewed the preparations for the elections

जिलाधिकारी ने की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

Tue, 01 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate reviewed the preparations for the elections
मऊ। मधुबन तहसील परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से मधुबन तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत वनरेबुल एवं क्रिटिकल बूथों के बारे में जानकारी लिया। एसडीएम ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में वर्तमान में कुल 471 बूथ हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 436 बूथ बनाए गए थे। अबकी बार 1200 से अधिक मतदाताओं के लिए अलग बूथ बनाने के आयोग के निर्देश के क्रम में 35 नये बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम को निर्वाचन संबंधित सभी कर्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधान सभा मधुबन में दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के बारे में डीएम ने जानकारी ली। 90 वर्ष से अधिक आयु वाले सात हजार से अधिक मतदाता बतने पर डीएम ने संदेह जाहिर किया। जिलाधिकारी ने इसका सत्यापन कराने के निर्देश दिये।डीएम ने जोन एवं सेक्टरों की संख्या के बारें में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी मधुबन से शत प्रतिशत असलहों को जमा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने उप जिलाधिकारी से फार्म-6, 7 एवं 8 की स्थिति के बारे में भी जानकारी लिया। जिलाधिकारी ने सभी बूथों पर बिजली पानी, रैम्प, शौचालय आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिया। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय मधुबन में स्थिति बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर से उससे संबंधित बूथ पर कुल मतदाता की संख्या, दिव्यांग मतदाता की संख्या, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता की संख्या के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ उमाशंकर उत्तम, डीआईओ डा. धनपाल सिंह, बीडीओ शेष बहादुर सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed