फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The District Magistrate inspected the Ranipur school and asked the female students questions.

Mau News: जिलाधिकारी ने रानीपुर विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं से पूछे सवाल

Mon, 14 Sep 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the Ranipur school and asked the female students questions.
रानीपुर। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन और स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कक्षाओं में बालिकाओं से पढ़ाई-लिखाई पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं ने संतोषजनक उत्तर दिए। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। आनंद वर्द्धन ने विद्यालय के रसोईघर और भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर बेहतर हवादार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कंप्यूटर कक्ष में सभी कंप्यूटर क्रियाशील मिले। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पुस्तकालय में बालिकाओं की आवश्यकतानुसार पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

------------------
निर्माण कार्य और प्राथमिकताएं
रानीपुर। जिलाधिकारी ने शौचालय खंड और अतिरिक्त छात्रावास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त छात्रावास में बाथरूम और शौचालय को परिसर के अंदर ही बनाने का सुझाव दिया गया। विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed