फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The district got 35 new ambulances from the government

जिले को शासन से 35 नई एंबुलेंस मिली

Thu, 21 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The district got 35 new ambulances from the government
जिला अस्पताल में आई नई 108 एंबुलेंस।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। अब बीमार मरीजों तथा दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत नहीं आएगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले को 17 नई 108 एंबुलेंस तथा 18 नई 102 एंबुलेंस मिली है। नए एंबुलेंस वाहनों के मिलने से अब स्वास्थ्य विभाग की ताकत बढ़ गई है। जिले में दुर्घटना में घायलों तथा बीमार मरीजों को समय से इलाज के लिए जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से 102 व 108 एंबुलेंस सेवा की शुरू की गई थी। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 108 एंबुलेंस 23 तथा 102 एंबुलेंस 27 संचालित की जा रही है। काफी संख्या में एंबुलेंस पुरानी हो जाने से समय से एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पा रही थी। इससे घायल मरीजों को समय से इलाज नहीं मिल पा रहा था। विभाग की मांग पर शासन की तरफ से 17 नई 108 एंबुलेंस तथा 18 नई 102 एंबुलेंस मिली है। अधिकारियों की मानें तो विभाग को नई एंबुलेंस मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। साथ ही दुर्घटना में घायल मरीजों तथा बीमार मरीजों को कम समय में अस्पताल पहुंचाना आसान हो जाएगा। इस बाबत जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजीत श्रीवास्तव का कहना था कि नई एंबुलेंस मिलने से दुर्घटना में घायलों तथा बीमार मरीजों को समय से इलाज के लिए जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed