फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The dispute of the Bar Association ended in the oath taking ceremony, the office bearers took the oath.

Mau News: शपथ ग्रहण समारोह में खत्म हुआ अधिवक्ता संघ का विवाद, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 10 Mar 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The dispute of the Bar Association ended in the oath taking ceremony, the office bearers took the oath.
मधुबन तहसील सभागार में तहसील बार के शपथ लेने के बाद अध्यक्ष और मंत्री के साथ अन्य पदाधिकारियों 
मधुबन तहसील सभागार में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। तहसील अधिवक्ता संघ में पिछले दिनों से चल रहा विवाद सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समाप्त हो गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद मिश्रा की मौजूदगी में अधिवक्ता एकजुट हुए और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी और मंत्री अविनाश कुमार मल्ल ने शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता और प्रशासन एक दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन

न्याय को सही मुकाम तक पहुंचाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। कलेक्ट्रेट मऊ बार के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि अधिवक्ता समाज की वह कड़ी हैं जो वादकारियों को कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के साथ न्याय दिलाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सहायक उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन योगेश कुमार चतुर्वेदी, शाह मोहम्मद, कोषाध्यक्ष सुधांशु गौतम, ऑडिटर हरिहर यादव ने भी शपथ ली। इस दौरान अखिलेश पांडेय, रामाश्रय मल्ल, संतोष पांडेय, अश्वनी मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रत्नील पांडेय, इंद्र भूषण, राणा प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed