फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The department swung into action due to repeated burning of 400KVA transformer

400केवीए का बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से हरकत में आया विभाग

Fri, 09 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The department swung into action due to repeated burning of 400KVA transformer
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह में लगे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण बार बार जलने की शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को विभाग द्वारा डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। कटिया कनेक्शन के सहारे चोरी से विद्युत का उपयोग करने वाले जल्दी से अपनी केबल उतारते नजर आए तो वही बिजली के बड़े बकायदारों में भी भय का माहौल बना रहा। हालांकि इस दौरान बड़े बकायादारों को केवल चेतावनी दी गई और जल्द से जल्द भुगतान करने को कहा गया। चेकिंग के दौरान कई घरों के केबल जरूर कटे। इस दौरान करीब एक दर्जन घरों में नए बिजली के मीटर भी लगाए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ दोहरीघाट सुनील पाल का कहना था कि इस गांव में लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड की मार झेल रहा है। ट्रांसफार्मर गांव में वैध कनेक्शन से अधिक लोड बता रहा है इस लिए अगले कई दिनों तक चेकिंग चलेगी। चोरी से विद्युत का उपयोग करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा वहीं कई लोग गांव में लगे दोनों ट्रांसफार्मर से अपना केबल लिए हैं। ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed