फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The department organized camps to provide immediate solutions to the problems of entrepreneurs.

Mau News: उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए विभाग एक साथ लगाए कैंप

Tue, 23 Dec 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The department organized camps to provide immediate solutions to the problems of entrepreneurs.
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपदस्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के तत्काल समाधान करने के लिए विभिन्न विभाग एक साथ कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिले में निवेश को लेकर 135 इंटेंट के एमओयू साइन हुए हैं इनमें 7216.94 करोड़ रुपये पूंजी निवेश और 24698 का रोजगार सृजन प्रस्तावित हैं। प्रस्तावों में से 47 प्रस्ताव, इसमें 944.5 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ चुके हैं, साथ ही 33 प्रस्ताव का कॉमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से भी इस संबंध में चर्चा करने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से भी जनपद में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पहल करने की अपील की। वहीं डीएम ने उद्यमियों द्वारा ताजोपुर इंडस्ट्री एरिया की समस्याओं को उठाने पर उन्होंने यूपी सीडा के अधिकारी को समस्त संबंधित विभागों के साथ कैंप लगाते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियों से बात कर एक तिथि तय कर लेने को भी कहा। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले वाहनों, जिनका बिल वाउचर है उन्हें प्रवेश से न रोकने के भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपयुक्त उद्योग राजेश रोमन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समस्या का करें पहले निस्तारण फिर शुरू कराए काम
मऊ।बैठक में समस्या के निस्तारण को लेकर एन एच 29 पर बढुवा गोदाम औद्योगिक क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम की तरफ से सायफन बनने के कारण हुई समस्या को लेकर उन्होंने एन एच ए आई के सीनियर इंजीनियर को जल जमाव की स्थिति समाप्त होने के बाद कार्य शुरू करने के लिए निर्देश दिया। जबकि कारखाना अधिनियम 1948 के तहत जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त को पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed