{"_id":"6af8b842652e7c939c0f211d","slug":"the-countrys-most-arduous-fast-begins-the-faithful-will-remain-without-water-for-36-hours-mau-news-c-20-1-vns1054-1615028-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: देश का सबसे कठिन व्रत शुरू, 36 घंटे तक निर्जल रहेंगे आस्थावान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: देश का सबसे कठिन व्रत शुरू, 36 घंटे तक निर्जल रहेंगे आस्थावान
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर नगर के सहादतपुरा बाजार से दउरी और दीपक की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
मऊ। देश का सबसे कठिन व्रत शुरू हो गया है। 36 घंटे तक आस्थावान निर्जल रहेंगे। शुक्रवार को लौकी-भात खाने के 24 घंटे बाद शनिवार को महिलाओं ने गुड़ की खीर खाकर खरना किया। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में छठ महापर्व की तैयारियां शनिवार को पूरी हो गईं।
डाला छठ पर्व पर जिले के नदी, पोखरों, तालाबों के 545 घाटों पर डाला छठ पर्व आयोजित किया जाएगा। बाजारों सहित प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही। घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
शनिवार को महिलाओं ने खरना की रस्म को निभाते हुए खीर और पूड़ी खाकर ही अपने निर्जला व्रत की शुरुआत की। महिलाएं बाजारों में सूप, डलिया, पूजा सामग्री और फलों आदि की खरीदारी करने में व्यस्त नजर आईं।
विज्ञापन
यही वजह थी कि नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, चौक, गोला बाजार, घास बाजार सहित जिले के मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, रतनपुरा, मर्यादपुर सहित विभिन्न बाजारों में पूरे दिन गहमागहमी का ही आलम रहा।
नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित मऊ महादेव घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट, बच्चन घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट, ब्रह्मस्थान पोखरा सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा।
बढुआगोदाम क्षेत्र के ताजोपुर, डुमरांव, बढुआगोदाम, महलीपुर, इमिलियाडीह, कहिनौर, सुअराबोझ, उस्मानपुर सहित विभिन्न इलाकों में डाला छठ पर्व की चल रही तैयारी शनिवार को पूरी हो गई।