फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The counseling was Shicshamitron

शिक्षामित्रों की हुई काउंसिलिंग

Sat, 18 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 18 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The counseling was Shicshamitron
 जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने के क्रम में शनिवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। इसके चलते सुबह से ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में गहमागहमी रही।
विज्ञापन



 शिक्षामित्रों और उनके परिवारीजन की यहां पर भारी भीड़ रही। कड़ी धूप के बावजूद विभाग की ओर से काउंटर के पास छाया तथा पेयजल की व्यवस्था न किए जाने से अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सूची में खामी रहने के चलते शिक्षामित्र इधर उधर भटकते देखे गए।
विज्ञापन



जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों के दूसरे चरण में शिक्षक पद पर समायोजित करने के तहत लगभग 850 पदों के सापेक्ष शनिवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन 628 पदों पर महिलाओं की काउंसिलिंग हुई। इसके लिए छह काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए परिसर में छाया तथा पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने से शिक्षामित्रों तथा उनके परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कड़ी कड़ी धूप होने के चलते काउंटर पर काफी देर तक अपनी बारी का प्रतीक्षा करना पड़ रहा था।



 वहीं सूची में तकनीकी खामी आने के चलले शिक्षामित्रों को इधर उधर भटकते देखा गया। बीएसए परिसर में सहायता केंद्र बनाया तो गया था लेकिन अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हो रहे थे। बीएसए कार्यालय का गेट बंद किए जाने से शिक्षामित्र व परिजन अंदर नहीं जा पा रहे थे। तलवार लटकने के भय से कोई मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed